मेष राशि (Aries)
आज आपको लेनदेन से जुड़े मामलों में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना ही आपके लिए सही रहेगा। अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल कर आप सबको चौंका सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय देने से मन को शांति मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे तनाव कम होगा।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। आप अपने काम में तेजी और समझदारी दिखाएंगे। पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। विरोधियों को पहचानने की कोशिश करें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाना होगा। कोई बड़ा लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करें। धन उधार लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह से फायदा होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कर्ज चुकाने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी सहकर्मी की बात से मन आहत हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको कामकाज पर ध्यान देना होगा। किसी भी लेनदेन में सावधानी जरूरी है। नई सोच और प्रयास आपके लिए लाभकारी रहेंगे। दूसरों पर निर्भर होने के बजाय खुद काम करें। भक्ति और आध्यात्म में मन लगेगा। पिता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। व्यापार में बदलाव करने का विचार बन सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। संतान की पढ़ाई में आ रही दिक्कत को दूर करने की कोशिश करेंगे। लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
तुला राशि (Libra)
आज मेहनत से किए गए कार्य सफल होंगे। धैर्य और संयम से काम करें। उधार लेने-देने से बचें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पद और मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन उन्नति का मार्ग खोलने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। निजी मामलों को दूसरों से साझा न करें। किसी सरकारी योजना में निवेश लाभकारी रहेगा। अफवाहों और दूसरों की बातों पर विश्वास न करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप नई शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी से वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद मुश्किलें खड़ा कर सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन खर्च होगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पारिवारिक कलह को दूर करने की कोशिश करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सामान्य रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान बातचीत से करें। समाज में सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने मामलों का खुलासा हो सकता है। लिए गए कर्ज को चुकाने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज निवेश संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। कला और कौशल में निखार आएगा। सहकर्मी आपके काम से खुश रहेंगे और बॉस का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात आपके व्यक्तित्व को और निखारेगी।