बालिकाएं यदि कोई कौशल सीख रही हैं तो, उसे सिर्फ सीख कर जंग नहीं लगानी है बल्कि
बालिकाएं यदि कोई कौशल सीख रही हैं तो, उसे सिर्फ सीख कर जंग नहीं लगानी है बल्कि, उन्हें निरंतर बेहतरीन करने के प्रयास में जुड़ना है और अपने कौशल को रोजगार से जोड़ना है - अनम अकाशा फिरोजाबाद । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा एवं अकाउंट अस्सिटेंट मोहिनी शर्मा द्वारा मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल अधिकार और बाल विवाह की रोकथाम आदि से संबंधित कई विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सिलाई प्रतियोगिता एवं ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें, कॉलेज की विभिन्न छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं अपने विचारों को कलाओं के माध्यम से उकेरा साथ ही, विद्यालय में हैंड मेड खाद्य पदार्थ जैसे जैम, जेली, अचार चटनी, चिप्स आदि, हैंडीक्राफ्ट, एंब्रोस पेंटिंग, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बालिकाओं द्वारा अपने हुनर के माध्यम से " बेटी किसी से कम नहीं है" वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही है से संबंधित नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और अकाउंट अस्सिटेंट मोहिनी शर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम पर शपथ कराई।
जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा ने कहा कि, बालिकाएं यदि कोई कौशल सीख रही हैं तो, उसे सिर्फ सीख कर जंग नहीं लगानी है बल्कि, उन्हें निरंतर बेहतरीन करने के प्रयास में जुड़ना है और अपने कौशल को रोजगार से जोड़ना है, इस उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़ते रहना है और समाज की अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे यह हुनर प्रदान करना है। तभी, सही मायने में नारी सशक्तिकरण का अर्थ सिद्ध हो पाएगा। एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार से ग्लास उद्योग जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. ज्योति ने सभी बालिकाओं को ग्लास पेंटिंग पर ट्रेनिंग दी और उनके साथ सबोर्डिनेट हेमलता द्वारा ग्लास पेंटिंग के विभिन्न प्रकारों एवं विशेषताएं बताते हुए रोजगार से किस प्रकार जुड़ सकते हैं, समझाया। इस कार्यक्रम में सभी बालिकाओं ने अपने पोस्टर को विस्तार पूर्वक मंच पर आकर समझाते हुए जागरूकता विकसित की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधान अध्यापिका डॉ. शाहिना के साथ अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।

Related Articles
ये भी पढ़ें
- बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का सामान्य निर्वाचन प्रयागराज में चार दिनों तक निष्पक्ष सम्पन्न हुआ, 23414
- पुलिस कमिश्नर, आगरा निर्देशन में डीसीपी सिटी, सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही
- जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद
- पुलिस टीम द्वारा चाइल्डलाइन आगरा के सहयोग से “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
-
संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पी -
प्रयागराज में मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, -
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का सामान्य निर्वाचन प्रयागराज में चार दिनों तक निष्पक्ष सम्पन्न हुआ, 23414 -
ETAWAH POLICE Post -
पुलिस कमिश्नर, आगरा निर्देशन में डीसीपी सिटी, सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही -
जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद