Categories

Bareilly Riot : 55 व्हाट्सएप कॉल से 1600 उपद्रवी जुटे, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां पर आरोप

Ankit Kumar

बरेली में हुई हिंसा के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने व्हाट्सएप के जरिए 55 लोगों को कॉल कर शहर में बवाल मचाने की योजना बनाई थी। इन 55 लोगों ने अपने संपर्कों से 1600 से ज्यादा उपद्रवियों को इकट्ठा किया था। मामले में IMC के पूर्व जिलाध्यक्ष की मुख्य भूमिका सामने आई है।