Categories

Bihar : राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए शामिल, कई देशों के प्रतिनिधि बने साक्षी

Karnika Garg

राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जहां बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में जापान, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ का यह उत्सव बिहार की समृद्ध बौद्ध संस्कृति और शांति संदेश का प्रतीक बना।