ईरान पर किसने कर दिया हमला? एक बिल्डिंग में हुआ धमाका, कई गाड़ियां और दुकानें तबाह ईरान के बंदर अब्बास शहर में एक आठ मंजिला इमारत में धमाका हुआ है, जिससे दो मंजिलें, कई गाड़ियां और दुकानें तबाह हो गईं। सरकारी मीडिया के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि किसी की मौत की खबर नहीं है।