फिरोजाबाद: विकास के दावों के बीच शहर का एक इलाका आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। फिरोजाबाद के लक्ष्मी नगर इलाके में करीब 100 परिवार ऐसे हैं जो नारकीय परिस्थितियों में जीने को मजबूर हैं। जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी के अंबार ने यहां के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
प्रशासन से लगाई गुहार
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही पूरा इलाका तालाब बन जाता है। बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।











