मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शुक्रवार तड़के उनकी स्थिति नाज़ुक होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल (HN Reliance Hospital) में भर्ती कराया गया।
इमरजेंसी में कराया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकिलाबेन की तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस के ज़रिए मुंबई लाना पड़ा। उन्हें सीधे साउथ मुंबई स्थित रिलायंस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
अंबानी परिवार ने जारी नहीं किया बयान
अब तक अंबानी परिवार की ओर से कोकिलाबेन की तबीयत पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनकी सेहत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार का काफिला रिलायंस अस्पताल पहुंचता नज़र आ रहा है। इसे देखने के बाद लोगों में चिंता और बढ़ गई है।
उम्र को लेकर बढ़ी चिंता
कोकिलाबेन की उम्र अधिक होने के कारण उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर परिवार और उनके चाहने वाले बेहद चिंतित हैं। अभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।