मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर किया बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर किया बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर किया बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना, बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के महत्व और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की दी जानकारी....... फिरोजाबाद । नव भारतीय नारी विकास समिति के सहयोग से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान जी अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो, जनपद के गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूक करेगा। साथ ही, बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के महत्व और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की भी जानकारी देगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कल्याणक अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं निर्वाचन आयोग व अन्य विभागीय स्टॉफ, अधिकारियों और मुख्तार आलम, दिलीप कुमार शर्मा, शाहनवाज, समरीन, जीत चांदना सहित गणमान्य व्यक्तियों ने बाल विवाह मुक्ति रथ पर हस्ताक्षर कर सभी ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री शत्रोहन वैश्य ने कहा कि, “बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ऐसे जागरूकता अभियान लोगों की सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” डॉ. जफर आलम ने कहा कि, “बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। हमारा उद्देश्य है कि जनपद के हर गांव तक पहुंचकर लोगों को कानून, शिक्षा और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। समाज के सहयोग से ही बाल विवाह को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।