प्रयागराज में मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा,
प्रयागराज में मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ ठंड का असर भी ज्यादा महसूस किया गया, जिससे सुबह-सुबह लोगों की कंपकंपाहट बढ़ गई। दोपहर में धूप निकल रही सुबह शाम कोहरा हो रहा। धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी का भी महसूस होने लगती है। वहीं शाम ढलते ही धुंध छाने लगती है और ठण्ड हवाओं से ठण्ड बढ़ रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 13°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23°C डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। रात और सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर बना हुआ है। बदलते मौसम के कारण लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और शाम ठंड बनी रह सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
-
संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पी -
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का सामान्य निर्वाचन प्रयागराज में चार दिनों तक निष्पक्ष सम्पन्न हुआ, 23414 -
ETAWAH POLICE Post -
पुलिस कमिश्नर, आगरा निर्देशन में डीसीपी सिटी, सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही -
जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद -
पुलिस टीम द्वारा चाइल्डलाइन आगरा के सहयोग से “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान