फिरोजाबाद: गैस सिलेंडर में आग से झुलसे चार भाई-बहन, एक की मौत फिरोजाबाद के मालवीय नगर क्षेत्र में शु

फिरोजाबाद: गैस सिलेंडर में आग से झुलसे चार भाई-बहन, एक की मौत फिरोजाबाद के मालवीय नगर क्षेत्र में शु
फिरोजाबाद: गैस सिलेंडर में आग से झुलसे चार भाई-बहन, एक की मौत फिरोजाबाद के मालवीय नगर क्षेत्र में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से चार भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से सबसे छोटे बच्चे हिमांशु (7 वर्ष) की शनिवार को आगरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों का इलाज अभी जारी है। घटना उस समय हुई जब चारों बच्चे घर पर अकेले थे। बच्चों की मां हाल ही में एक ऑपरेशन के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती थीं और पिता धर्मेंद्र कुमार उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद थे। घर पर बड़ी बहन अनन्या (15 वर्ष) अपने तीन छोटे भाई-बहनों सूरज (12), काजल (11) और हिमांशु (7) के साथ खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और चारों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता उर्फ चटनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। थाना दक्षिण पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चारों घायल बच्चों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद समाचार से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक मनीष असीजा अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।