रामनगर बिजलीघर के स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

रामनगर बिजलीघर के स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

रामनगर बिजलीघर के स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू रामनगर स्थित बिजलीघर के स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।