रामस्नेही संप्रदाय सींथल आश्रम के पीठाधीश्वर क्षमारामजी महाराज, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ घीया
रामस्नेही संप्रदाय सींथल आश्रम के पीठाधीश्वर क्षमारामजी महाराज, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ घीया सहित डेढ़ दर्जन लोगों को दिया निमंत्रण 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ होगा बीकानेर। 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ के लिए सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन लोगों को निमंत्रण दिया गया। धार्मिक आयोजन का निमंत्रण देने के साथ साथ श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। सम्मान पाने वालों में रामस्नेही संप्रदाय सींथल आश्रम के पीठाधीश्वर क्षमारामजी महाराज, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीसी घीया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, एके टाइल्स के ओम मोदी, भोज एडवरटाइनिंग के मनोज भोज के अलावा सुनील पारीक, लोजपा बीकानेर अध्यक्ष कैलाश छंगाणी और आशीष शर्मा सहित डेढ़ दर्जन लोगों को निमंत्रण दिया गया।
Related Articles
सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले हो रहे इस आयोजन के लिए रतन बिहारी पार्क के पास स्थित मोहता भवन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। 26 जनवरी को लोगों ने रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली और पंजीकरण के लिए अपना नाम लिखवाया। आयोजन अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि सोमवार को डेढ़ दर्जन लोगों को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, सुशील कुमार यादव और लक्ष्मी नारायण सुथार आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें
-
संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पी -
प्रयागराज में मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, -
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का सामान्य निर्वाचन प्रयागराज में चार दिनों तक निष्पक्ष सम्पन्न हुआ, 23414 -
ETAWAH POLICE Post -
पुलिस कमिश्नर, आगरा निर्देशन में डीसीपी सिटी, सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही -
जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद