रोटरी क्लब फिरोजाबाद की स्वर्ण जयंती पर ‘रोटरी रसोई’ का शुभारंभ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट पौष्टिक

रोटरी क्लब फिरोजाबाद की स्वर्ण जयंती पर ‘रोटरी रसोई’ का शुभारंभ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट पौष्टिक

रोटरी क्लब फिरोजाबाद की स्वर्ण जयंती पर ‘रोटरी रसोई’ का शुभारंभ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट पौष्टिक भोजन फिरोजाबाद। रोटरी क्लब फिरोजाबाद द्वारा अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। क्लब की स्थापना 7 अगस्त 1975 को हुई थी और इस अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एक नई जनकल्याणकारी पहल की शुरुआत की जा रही है। रोटरी क्लब फिरोजाबाद द्वारा 01 फरवरी से ‘रोटरी रसोई’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस रसोई में आमजन को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन की थाली बैठकर खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रोटरी रसोई का संचालन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों, श्रमिक वर्ग, अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों तथा आम नागरिकों को सस्ता, गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना है।

 

रोटरी क्लब फिरोजाबाद पिछले कई दशकों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहा है। क्लब द्वारा जनवरी 1993 में सेठ छदामीलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय की स्थापना की गई, जो आज नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में फिरोजाबाद जनपद में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2009 से एक्स-रे सेंटर का संचालन किया जा रहा है तथा विगत 5 वर्षों से रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर भी सफलतापूर्वक संचालित है। स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रारंभ की जा रही रोटरी रसोई क्लब की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मानवीय पहल है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। रोटरी क्लब फिरोजाबाद ने मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस सेवा प्रकल्प को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस अवसर पर उपस्थितजनों को रोटरी रसोई का डेमोंस्ट्रेशन भी दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटेरियन सचिन जैन, लक्ष्मीकांत बंसल, डॉ. अमित गोयल, कल्पना राजोरिया (सह-संयोजक), अनूप अग्रवाल, राहुल जैन (सिटीजन) एवं संयोजक उपस्थित रहे।