सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरसागंज स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन...... फिरोजाबाद । उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार जनपद में 1 से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरसागंज स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें, नारायण कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, एसआरके कॉलेज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान, भाषण, रंगोली, रील निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं जन जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में एसआरके पीजी कॉलेज की छात्रा गुनगुन झा ने प्रथम एवं जी.जी.पी.जी. कॉलेज की संजना ने द्वितीय और एन.डी.कॉलेज के छात्र रंजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में खुशी यादव ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय तथा अरुणा दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा खुशी यादव ने प्रथम, यशपाल सिंह महाविद्यालय की अनामिका ने द्वितीय और दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की छात्रा अपूर्णा दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और नुक्कड़ नाटक में राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम ने प्रथम, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय तथा, यशपाल सिंह महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चन्द्र यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी फिरोजाबाद, प्रवीन कुमार वाजपेयी यात्री / मालकर अधिकारी फिरोजाबाद, श्री अखलेश यादव सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), शिवराम गुर्जर परिवहन विभाग, डा. कान्ति शर्मा, जनपद नोडल अधिकारी, डा. राधेश्याम सिंह, संयोजक, डा. आशुतोष राय संचालक, डा. अनिल कुमार, डा. सोनल भार्गव, डा. अभिषेक प्रकाश, डा. शालिनी सिंह, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज फिरोजाबाद से डा. आशीष श्रीवास्तव, नारायण डिग्री कॉलेज से डा. प्रियंका राजपूत, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय से डा. अंजू गोयल, एस.आर.के कॉलेज से डा. रितु शर्मा, यशपाल सिंह महाविद्यालय से श्रीमती काजल उपस्थित रहे।











