ग्राम विकास बैंक अध्यक्षों के निर्विरोध चयन पर अटल पार्क में हुआ भव्य स्वागत फिरोजाबाद। ग्राम विकास बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष पद पर अरविंद पचौरी एवं ग्राम विकास बैंक शिकोहाबाद के अध्यक्ष पद पर गोपाल आर्य के निर्विरोध चुने जाने पर अटल पार्क में दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं विधायक सदर मनीष असीजा ने दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों को खेती से जुड़ी आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कृषि कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। नेताओं ने यह भी कहा कि दोनों अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी एवं विकासशील योजनाओं को धरातल पर मजबूती प्रदान करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, दीपक गुप्ता, कालू, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, आकाश गुप्ता, हार्दिक, शिवम दीक्षित, योगेंद्र बाबा, संतोष शर्मा, विद्या राम वर्मा, सुधारकांत कुलश्रेष्ठ, संदीप पचौरी, कृष्णकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











