जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद

जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद

जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद। जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति द्वारा क्षेत्र में आज दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को नीबू वाला बाग, थाना रसूलपुर में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सावित्री देवी, महानगर बौद्धिक प्रमुख (राष्ट्रीय सेविका समिति) उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान मधुसूदन जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान महावीर प्रसाद जी, अध्यक्ष — वृज प्रान्त शारीरिक शिक्षण समिति ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमान महेश चक जी द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत एवं अभिवादन के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सावित्री देवी ने अपने संबोधन में समाज के पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। मुख्य अतिथि श्रीमान मधुसूदन जी ने समाज में व्याप्त विकृतियों को दूर करने का आह्वान करते हुए युवाओं से स्वराष्ट्र प्रेम एवं हिन्दुत्व की गौरवशाली परंपराओं को आत्मसात करने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता श्रीमान महावीर प्रसाद जी ने भारतीय परंपरा के राष्ट्रपुरुषों एवं वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि “जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, वह कभी गौरवशाली भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता।” उन्होंने भारत की संस्कृति एवं परंपराओं को सदा जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उमराव जी, जसवंत जी, सौरभ वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव जी, सुनील जी, अमरनाथ जी सहित जय हनुमान हिन्दू जागरण समिति के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।