संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के साथ प्रयागराज उत्तर भारत का सबसे बड़ा रेलवे ‘सुपर हब’ बनने की ओर बढ़ गया है। इस कॉरिडोर के पूरा होते ही प्रयागराज से दिल्ली का सफर महज 3 घंटे में सिमट जाएगा, जबकि वाराणसी पहुंचने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें रेलवे सूत्रों के मुताबिक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए मौजूदा ट्रैक से अलग विशेष पटरियां बिछाई जाएंगी। इन पर ट्रेनें 200 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलेंगी। वाराणसी–दिल्ली कॉरिडोर को सिलीगुड़ी कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे प्रयागराज से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो सकेगा। अत्याधुनिक सिग्नल सिस्टम के चलते कोहरे में भी ट्रेनों की लेटलतीफी पर ब्रेक लगेगा।
संगम नगरी प्रयागराज के लिए आम बजट 2026 विकास के नए द्वार खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पी










